हंडिया: दो साल बाद हंडिया नगर पंचायत को मिला नया अधिशासी अधिकारी
शुक्रवार 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के आदर्श नगर पंचायत हंडिया में दो वर्षों से खाली चल रहे अधिशासी अधिकारी पद पर रशमी सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। शासन द्वारा कौशाम्बी से स्थानांतरित होकर पहुंची रशमी सिंह ने पदभार संभालते ही कहा कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना, विकास कार्यों में तेजी लाना और स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी।