धनवार: प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य मार्ग बना तालाब, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
धनवार प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से यह मार्ग तालाब जैसा नजर आने लगा है। इससे प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, रेफरल अस्पताल, रजिस्ट्री कार्यालय तथा अन्य सरकारी संस्थानों तक आने-जाने वाले हजारों लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।