बीकानेर: जिला पुलिस ने शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाया जागरूकता अभियान, कलेक्ट्रेट के पास यमराज बनकर पहनाए हेलमेट
जिले में बढ़ते सड़क हादसों और यातायात के दबाव को देखते हुए जिला़ पुलिस ने एक अनोखे अंदाज में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिसकर्मी और कलाकारों ने यमराज और चित्रगुप्त की वेशभूषा में सड़क पर उतरकर राहगीरों को हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी।शहर की सड़कों पर जब यमराज और चित्रगुप्त नजर आए तो लोग हैरान रह गए।