डोलरिया: सुपरली के किसान ने झालमुड़ी के दानों से प्रधानमंत्री की बनाई अनोखी चित्रकृति
शानिवार को सुपरली के किसान योगेंद्रपाल सिंह सोलंकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अनोखी कलात्मक चित्रकृति तैयार की है। खास बात यह है कि यह चित्र बंगाल के लोकप्रिय व्यंजन “झालमुड़ी” के दानों से बनाया गया है। कलाकार का कहना है कि यह चित्र भारतीय संस्कृति, सादगी, संघर्ष और जनसामान्य की भावनाओं का प्रतीक है।