गढ़पुरा: विधायक और प्रखंड प्रमुख ने बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा में रबी अभियान का शुभारंभ किया
बखरी विधायक सूर्यकान्त पासवान एवं गढ़पुरा प्रखंड प्रमुख अमोल देवी ने बाबा हरिगिरि धाम गढ़पुरा के टूरिस्ट कांप्लेक्स में कृषि विभाग के द्वारा आयोजित रवि अभियान का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. इस दौरान गढ़पुरा प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव समेत सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद थे.