गढ़पुरा: धर्मपुर में लाखों रुपए के भगवती मंदिर का निर्माण, पिता की स्मृति में पुत्र बनवा रहे हैं मंदिर, आज रखी गई आधारशिला
गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर में मैसना निवासी स्वर्गीय कमलेश्वरी प्रसाद वर्मा उर्फ बिहार सरकार के निधन पर उनके पुत्र संजय कुमार वर्मा एक भव्य भगवती मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं. इसी को लेकर शुक्रवार को मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई. इससे ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है.