सिराथू: दारानगर में आवारा पशुओं की भरमार, सड़क पर खड़े रहने से लोगों को आने-जाने में हो रही दिक्कत, जिम्मेदार बने अनजान
नगर पंचायत दारानगर में फिर से आवारा पशुओं की भरमार हो गई है। ज्यादा संख्या में होने की वजह से दारानगर में सड़कों पर पशुओं का कब्जा रहता है जिस वजह से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि आपस में पशु लड़ाई करते हैं और लोगों का काफी नुकसान हो जाता है। शुक्रवार शाम ऐसा ही नजारा देखने को मिला है।