बहराइच: रेहुआ मंसूर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत हुई
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रेहुआ मंसूर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा। जाच जारी है।