वारासिवनी: वारासिवनी में 15 से 21 अप्रैल तक मेंटेनेंस के चलते 6 दिन बिजली कटौती, सुबह 6 से 12 बजे तक बिजली बंद
विद्युत वितरण केंद्र द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते 15 से 21 अप्रैल 2026 तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। पावर हाउस, निर्मल नगर, झुलेलाल नगर, रेलवे फाटक, गंगा विहार सहित कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।