कोलायत: कोलायत के गड़ियाला में संदिग्ध हालात में मिला कबूतर, उर्दू में लिखी पर्ची मिलने से फैली सनसनी
श्रीकोलायत क्षेत्र के गड़ियाला में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कबूतर घायल अवस्था में पानी की खेली के पास गिरा हुआ मिला। ग्रामीणों के अनुसार कबूतर खेली में पानी पी रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला तो उसके शरीर पर एक पर्ची बंधी हुई दिखाई दी, जिस पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ था। पर्ची मिलने की सूचना गांव में तेजी से फैल गई।