सतना। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार दोपहर 2 बजे वंदे मातरम राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “राष्ट्रीय जागरण के अमर गान” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष विमला पाण्डेय एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ए.के. पाण्डेय ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।