मंझनपुर: मंझनपुर तहसील में घूसखोरी के आरोपों पर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूटा, जोरदार प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मंझनपुर तहसील में कार्यरत एक कर्मचारी पर घूसखोरी और मनमानी के गंभीर आरोप लगाते हुए तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि संबंधित कर्मचारी बिना रिश्वत लिए किसी भी पत्रावली का निस्तारण नहीं कर रहा है, जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।