कामडारा: फुलखूंदी उत्सव: अंगारों पर चली आस्था, 42 शिवभक्तों ने अग्नि-पथ पर चलकर किया श्रद्धा का प्रदर्शन
Kamdara, Gumla | May 3, 2026 कामडारा के मंडा टांड में आयोजित प्रसिद्ध फुलखूंदी उत्सव आस्था परंपरा और सांस्कृतिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भगवान शिव के 42 भक्तों ने नंगे पांव अंगारों पर चलकर अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत प्रदर्शन किया। शिव मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पुरोहितों के मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजे।