ललितपुर: ग्राम रघुनाथपुरा में एक आरोपी ने चॉकलेट देने के बहाने 5 वर्षीय मासूम के साथ की दरिंदगी, मासूम खून से लथपथ घर पहुंची
ग्राम रघुनाथपुरा में मंगलवार सुबह के समय एक 5 वर्षीय मासूम अपने दूसरे घर जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी युवक ने चॉकलेट देने के बहाने उसे अपने घर में बुलाकर उसके साथ दरिंदगी घटना को अंजाम दिया। जब वह खून से लथपथ रोती बिलखती घर पहुंची तो, पीड़ित परिवार द्वारा इसका उलाहना दिया गया। वहीं आरोपी मौका पाते ही फरार हो गया।