जौनपुर: हाईवे अंडरपास के नीचे अज्ञात युवती का शव मिलने से मची सनसनी
जलालपुर थाना क्षेत्र में वाराणसी-लखनऊ हाईवे स्थित खालिसपुर भवनाथपुर अंडरपास के नीचे शनिवार दोपहर एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। उसके मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल सीएचसी रेहटी भेजा गया,