भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित अधिवक्ता शिवराम गुर्जर की पुण्य स्मृति में आयोजित ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ छोटीसादड़ी तहसील के कारुण्डा में विधायक श्रीचंद कृपलानी ने किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही है।