गढ़वा: भाजपा जिला कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता, भाजपाइयों ने कहा घोटालेबाजों की पार्टी है कांग्रेस
Garhwa, Garhwa | Mar 25, 2024 कांग्रेस घोटालेबाजों की पार्टी है। अपने घोटालों पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस केन्द्र की मोदी सरकार और आयकर विभाग पर अनर्गल आरोप लगा रही है। कांग्रेस पार्टी चाहे कुछ भी कर ले, लेकिन देश में पिछले दस साल के कार्यकाल के दौरान हुए विकास के दम पर मोदी सरकार तीसरी बार भी सत्ता में काबिज होगी। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान ने कही।