गढ़वा: जायंट्स ग्रुप के द्वारा चिरौंजीया पंचायत के बिंद टोला में लोगों के बीच किया गया सामग्री का वितरण
Garhwa, Garhwa | Mar 24, 2024 जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा चिरौंजिया पंचायत खजुरी गांव के बिंद टोला स्थित कैलाश पर्वत के छोटे-छोटे बच्चे बच्चियों और ग्रामीणों के बीच होली के अवसर पर रंग, पिचकारी, अबीर गुलाल, टॉफी एवं बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित जायंट्स के सदस्यो ने कहा कि सभी लोगों को होली मिलजुलकर मनाना चाहिए।