गढ़वा: गढ़वा जिला कॉंग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता का हुआ आयोजन
Garhwa, Garhwa | Mar 25, 2024 गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी एवं गढ़वा प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने गढ़वा में कांग्रेस एकाउंट फ्रीज मामले पर पीसी की। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने पहले जिला वासियों को रंगो का पर्व होली की बधाई दी। ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा है की देश में लोक सभा घोषणा हो चुकी है। इस दौरान विपक्ष को कमजोर करने की साजिश चल रही है।