गढ़वा: धुरकी पुलिस ने 42 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी के दौरान दो लोगो किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गढ़वा,दी जानकारी
Garhwa, Garhwa | Mar 24, 2024 रंगों का त्योहार होली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। गढ़वा जिले के धुरकी पुलिस ने 42 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।