होशंगाबाद नगर: कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार दो माह से पुलिस को दे रहा था चकमा
नर्मदापुरम कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले दो माह से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को में पेश किया है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी ने अप्रैल माह में ग्वालटोली निवासी राहुल कदम के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करने की शिकायत दर्ज कराई थी।