कटनी ग्रामीण: ग्राम मेहरगवा स्कूल के गेट पर गंदगी का अंबार, बदबू और तोड़फोड़ से खतरे में बच्चों की शिक्षा
कटनी जिले के रीठी जनपद शिक्षा केंद्र क्षेत्र के ग्राम मेहरगवा से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां प्राथमिक शाला के ठीक सामने गंदगी और अव्यवस्था ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं स्कूल गेट के बाहर बाउंड्री के किनारे ग्रामीणों द्वारा लगाए गए गोबर के कई ढेर अब बड़ी समस्या बन चुके हैं।