भोरे: जगतौली ओपी क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, 53 लीटर देसी शराब, दो बाइक ज़ब्त, पांच गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत विभिन्न जगहों से पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई कर जहां 53 लीटर देसी शराब के साथ दो बाइक को जब्त कर लिया। वहीं पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की दोपहर 1 बजे पुलिस द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार भोपतपुरा स्थित स्याही नदी चार मोहनी और कोईरी गवां तीन मोहनी के पास दो बाइक से 53 लीटर देसी शराब बरामद की गई।