अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनशनी , हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस।
अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहड़उल गांव स्थित भगवती पेट्रोल पंप के पीछे शनिवार शाम लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।
ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही करपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की।
एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया 40 वर्ष व्यक्ति की संदिग्ध मौत प्रतीत हो रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं ह�
Arwal, Arwal | Jun 27, 2026