डेहरी: पुलिस अधीक्षक ने डिहरी पुलिस कार्यालय में आमजनों की समस्याएं सुनीं
Dehri, Rohtas | May 16, 2026 पुलिस अधीक्षक ने डिहरी पुलिस कार्यालय में सुनी आमजनों की समस्याएं शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे पुलिस अधीक्षक, रोहतास ने पुलिस कार्यालय डिहरी में आमजनों एवं फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, पुलिस कार्रवाई तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।