करायपरसुराय: करायपरसुराय में मिला अज्ञात बच्चा, पुलिस पहचान में जुटी, परिजनों की तलाश जारी
करायपरसुराय थाना क्षेत्र में एक अज्ञात बच्चा मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उसकी पहचान करने में जुट गई है। बताया जाता है कि बच्चा भटकते हुए करायपरसुराय बाजार क्षेत्र में पहुंच गया था। काफी देर तक अकेले घूमते देख स्थानीय लोगों को संदेह हुआ.