सिसई रोड स्थित संत इग्नासियुस प्लस टू इंटर कॉलेज के गेटकीपर ने गुरुवार को एक बछड़े को डंडे से सर पर मार दिया। इसके बाद बछड़े की मौत हो गई। मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता विद्यालय पहुंचे और इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य से मुलाकात की वहीं घटना की निंदा की गई और गार्ड के ऊपर कार्रवाई की मांग की। प्राचार्य ने घटना पर दुख प्रकट किया।