जैतपुर: ईंट लोड वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
बुढार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-43 स्थित पंचवटी चौराहे के पास ईंट लोड डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 21 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक 22 वर्षीय करण कोल गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक ससुराल जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू कर दी है।