पाकरटांड: नानेसेरा गांव निवासी व्यक्ति ने पत्नी के वियोग में घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
पाकरटांड थाना क्षेत्र के नानेसेरा गांव निवासी रणजीत सिंह नामक व्यक्ति ने पत्नी के वियोग में अपने ही घर में फांसी लगाकर शुक्रवार को 10:00 बजे आत्महत्या कर ली। जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई ने बताया कि उसकी पत्नी दूसरे प्रेमी से फरार हो गया जिसके बाद से वह परेशान रहता था।