भारत सैनिक स्कूल वाली गली का बुरा हाल!
सीवरेज चैंबर का गंदा पानी पूरी सड़क पर फैल गया है। नालियां ऊंची होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही, जिससे आसपास के लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर सड़क और सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।