कायमगंज: गांव उलियापुर में तंबाकू गोदाम की छत से गिरकर वृद्ध श्रमिक की मौत, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
कायमगंज कोतवाली के गांव उलियापुर में देर रात तंबाकू गोदाम की छत से गिरकर वृद्ध श्रमिक की मौत हो गई।मृतक युवक की पहचान कन्नौज के थाना मकनपुर अरौल निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद नवाब के रूप में हुई।वह अपने साथी श्रमिकों सलीम और मोहम्मद मियां के साथ अंकुर गंगवार की तंबाकू गोदाम पर कार्यरत था।सभी श्रमिक गोदाम की छत पर सो रहे थे।मोहम्मद नवाब लघुशंका करने के लिए उठे थे।