बागबाहरा: मुख्यालय में कलेक्टर ने स्कूल प्राचार्यों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों व विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयकों की ली बैठक
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्यों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयको की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विगत वर्ष के कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष बेहतर परिणाम के लिए चर्चा की गई।