चीनोर: 7 साल बाद भरी गोद,गोलेश्वर महादेव की कृपा से घर में गूंजी किलकारी
भोलेनाथ के आशीर्वाद से पुत्र रत्न की प्राप्ति,परिवार ने मंदिर जताया आभार। आस्था और विश्वास का एक भावुक उदाहरण करहिया स्थित गोलेश्वर महादेव मंदिर में देखने को मिला। 7 वर्षों तक संतान सुख की प्रतीक्षा करने वाले एक दंपति की गोद भगवान भोलेनाथ की कृपा से भर गई। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी नवजात शिशु को आशीर्वाद दिया।