दरभंगा: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने बकरीद पर गौवंश संरक्षण को लेकर दरभंगा डीएम को ज्ञापन सौंपा
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जिला दरभंगा के द्वारा बकरीद के अवसर पर गौवंश संरक्षण, कथित अवैध तस्करी एवं अवैध गौ वध के विरोध मे दरभंगा जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत गौ रक्षा विभाग के अध्यक्ष विजय झा ने की। यह जानकारी सोमवार की शाम 4 बजे दी।