जौनपुर: रास्ते पर अवैध खुदाई का आरोप, मुसहर परिवारों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
जौनपुर के वीरभानपुर गांव की मुसहर बस्ती के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह करीब 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 19 मुसहर परिवारों के एकमात्र पहुंच मार्ग पर अवैध खुदाई और अतिक्रमण कर दिया गया है, जिससे बरसात में रास्ता धंसने लगा है और घरों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है।