गम्हरिया: सिंहेश्वर: गैस वितरण में हंगामा, पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को किया काबू में
सिंहेश्वर गम्हरिया मार्ग में शिव शक्ति इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को गैस वितरण के दौरान हंगामा हो गया। भारी भीड़ और लंबी कतारों के कारण लोग धैर्य खो बैठे और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कुछ उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मियों के बीच कहासुनी भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर हालात को नियंत्रित किया, जिसके बाद दोबारा लाइन लगवाकर गैस वितरण शुरू कराया