बारुन: डीडीसी ने धमनी पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर की तैयारियों का निरीक्षण किया, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश
आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। समाहरणालय औरंगाबाद के निर्देशानुसार मंगलवार को उप विकास आयुक्त श्रीमती अनन्या सिंह ने बारुण प्रखंड के पंचायत सरकार भवन, धमनी पहुंचकर आगामी 19 मई 2026 को आयोजित होने वाले “सहयोग शिविर” की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।