बडनगर विधायक जितेंद पण्ड्या ने शुक्रवार 4 बजे लगभग नगरवासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के संकल्प के तहत जल यंत्रालय पंपिंग स्टेशन एवं जल परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जल आपूर्ति व्यवस्था, गुणवत्ता परीक्षण एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।