हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी पहल, हाईवे पर त्वरित सहायता एवं सुचारु यातायात के लिए हाईवे रेस्क्यू वाहन की शुरुआत
हनुमानगढ़ पुलिस ने हाइवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित आपातकालीन सहायता पहुंचाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हाईवे रेस्क्यू वाहन को हरी झंडी दिखाकर एसपी ने गंतव्य के लिए रवाना किया। इस विशेष हाईवे रेस्क्यू वाहन का मुख्यालय धन्नासर निर्धारित किया गया है।