कोलायत: राजपूत समाज में टीका की परंपरा को लेकर नई पहल, दूल्हे पक्ष ने भोलासर में लौटाए 2.51 लाख रुपए नगद राशि
राजपूत समाज में विवाह के दौरान निभाई जाने वाली टीका परंपरा को लेकर एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। जब दूल्हा वीरेंद्र सिंह अपनी बारात लेकर दुल्हन रीना कंवर के घर पहुंचा, तब परंपरा अनुसार दुल्हन के पिता मांगूसिंह द्वारा दूल्हे को टीका स्वरूप नगद राशि भेंट की गई। बताया गया कि टीका में कुल 2 लाख 51 हजार रुपए की नगद राशि दी गई थी।