हज़ारीबाग: हजारीबाग में हाई-प्रोफाइल चोरी! दुनिया के महंगे मियाज़ाकी आम पर चोरों का हाथ साफ
हजारीबाग के बड़कागांव में चोरों ने ऐसी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। अज्ञात चोर एक किसान के बगीचे से दुनिया के सबसे महंगे आमों में शुमार जापानी नस्ल के मियाज़ाकी आम के पांच फल तोड़कर ले गए। किसान का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस आम की कीमत लाखों रुपये प्रति किलो तक पहुंचती है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।