पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के चिकनी डुमरिया टोला में युवक की हत्या, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Purnea East, Purnia | Jul 26, 2026
पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनी डुमरिया नर्सरी टोला में एक युवक की ससुराल वालों के द्वारा हत्या किए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान केनगर थाना क्षेत्र के काझा बनियापट्टी निवासी राजेन्द्र यादव के रूप में हुई है. घटना गुरुवार की बतायी जा रही है, जबकि शनिवार देर रात पुलिस ने शव बरामद किया.शव को पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच लाया गया