जगदीशपुर: मायागंज अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कई घायल
मायागंज अस्पताल में सोमवार को करीब नौ बजे सुरक्षाकर्मियों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अधीक्षक कार्यालय के सामने शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।