जयसिंहनगर: कुदरी में दुर्घटना करने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरी के पास में एक्सीडेंट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सोमवार की शाम 4 बजे लगभग जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी हिरईया अहिरवार निवासी कुदरी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि विहत दिनों उसकी भाभी देवकी बाई घर से सड़क पार कर रही थी, तभी अज्ञात मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे, जो लापरवाही से वाहन चला रहे थे।