बिंदकी: कसियापुर गांव के समीप बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे वृद्ध गंभीर घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसियापुर गांव के समीप रविवार को दिन में करीब 11:00 बजे महबूब शाह उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम गढ़ी थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर पैदल जा रहा था तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिसके चलते महबूब शाह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।