विन्ध्याचल कोतवाली अंतर्गत ग्राम बेदउर में लगभग एक बीघा भूभाग पर चल रही प्लाटिंग की शिकायत पर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने कार्रवाई की है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि बेदउर ग्राम में लगभग एक बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जानकारी मिली थी, मौके पर टीम भेजकर जांच कराकर कारवाई की गई है।