टिकारी: विजयदशमी पर मगध इंटरनेशनल स्कूल टिकारी के छात्रों की भक्तिमय प्रस्तुति ने सभी को किया मंत्रमुग्ध, आयोजन की हुई प्रशंसा
Tikari, Gaya | Oct 20, 2026 विजयदशमी के अवसर पर मगध इंटरनेशनल स्कूल, टिकारी में विशेष सांस्कृतिक झांकी आयोजित की गई। स्कूल के निदेशक सुधीर कुमार के मार्गदर्शन में छात्रों ने भक्तिमय गीतों, नृत्य और नाट्य मंचन के माध्यम से देवी दुर्गा द्वारा असुरों के संहार पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय परिसर भक्ति और उल्लास से भर गया।