राजापुर: चित्रकूट के रामघाट आरती स्थल पर आरती के दौरान श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, पुलिस ने श्रद्धालुओं को बचाया
चित्रकूट के रामघाट आरती स्थल पर आरती के दौरान आज शनिवार की शाम 7:10 बजे श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय नाविकों की मदद से नाव में सवार सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया है। जिसमें एक महिला श्रद्धालु की पहचान सुनीता प्रेहान पत्नी नरेंद्र प्रेहान निवासी नई दिल्ली के रूप में की गई है।