हरदोई: सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत रखकर पति की दीर्घायु के लिए वट पूजा की
Hardoi, Hardoi | May 16, 2026 सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत रखकर पति की दीर्घायु के लिए वट पूजा की। महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा और वट वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा सूत लपेटा। जिले के गांवों से लेकर नगर में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक पूजन किया।शहीद उद्यान स्थित कायाकल्पकेन्द्रम् में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजन किया।