इंदौर: नशा माफियाओं पर चंदन नगर पुलिस का कड़ा प्रहार 2 किलो 164 ग्राम अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
Indore, Indore | Jul 5, 2026 इंदौर को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार मुस्तैदी दिखाई जा रही है। इसी कड़ी में रविवार 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चंदन नगर थाना पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि जगदीशपुरी कॉर्नर मैदान के पास एक संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर किसी ग्राहक को सप्लाई करने की फिराक में खड़ा है।